बक्सर, अक्टूबर 14 -- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सजा Buxar News: फैसला नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप था पीड़िता उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली थी बक्सर, विधि संवाददाता। नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म और विरोध करने पर गर्म लोहे से जलाने के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अमित कुमार शर्मा के न्यायालय ने दो दोषियों मुन्ना नट और गणेश नट उर्फ जतहा नट को प्राकृतिक जीवन की शेष अवधि तक उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने पीड़िता को 18 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। वहीं, तीसरे दोषी जगत नट को जेल में बिताई गई अवधि की सजा और एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। विशेष लोक अभियोजक सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि पॉक्सो एक्ट में नावानगर (सोनवर्षा ओपी) थाना प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।...