बक्सर, सितम्बर 22 -- Buxar News: पेज तीन के लिए -- बक्सर। सदर अस्पताल का नया कार्यकारी उपाधीक्षक डॉ. मधु सिंह को बनाया है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल के उपाधीक्षक की पोस्टिंग नहीं की जा रही है। ऐसे में लगातार उपाधीक्षक पद पर बदलाव किया जा रहा है। पिछले दो साल के अंदर डॉ. संजय सिंह, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. नमिता सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अमलेश कुमार इस पद पर कार्य चुके है। सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने अब डॉ. मधु सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले जनहित एवं कार्यहित को देखते हुए फरवरी 2026 में डॉ. अमलेश कुमार को सदर अस्पताल का कार्यकारी उपाधीक्षक बनाया गया था। कार्य के अतिरिक्त बोझ होने के कारण डॉ. अमलेश कुमार ने दायित्व निर्वहन में असमर्थता व्यक्त की थी। (बक्सर से नवीन पाठक)

हिंदी हिन्दुस्तान की...