बक्सर, जुलाई 3 -- Buxar News: रघुनाथपुर। नगर पंचायत में सड़क चौड़ीकरण के हो रहे कार्य के कारण लगभग छह महीने से जलापूर्ति व्यवस्था बाधित है। इससे काफी लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त भूमिगत पाइप को अभी तक ठीक नहीं कराया जा सका है। जिससे आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकती है। लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया गया। लेकिन इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसका खामियाजा भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों को रोजाना भुगतना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...