बक्सर, अगस्त 8 -- Buxar News: फोटो नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी चारों थाने में भूमि विवाद के मामलों का निपटारे को लेकर शनिवार को अंचल कार्यालय में संयुक्त जनता दरबर का आयोजन किया गया। सीओ शुभ्रांशु शेखर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में सभी थाने के पुलिस पदाधिकारी व काफी संख्या में रैयतों ने भाग लिया। सीओ ने बताया कि जनता दरबार में नावानगर, सिकरौल, सोनवर्षा व बासुदेवा थाना क्षेत्र के भूमि विवाद से जुड़े कुल 11 मामले आए थे । जिसमें कुछ पुराने तो कुछ नए मामले थे। इनमें से कुल छह मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया। कुछ मामलों में दोनों पक्ष को अपने दस्तावेजों के साथ अगली तिथि को बुलाया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मधेपुरा : जनता दरबार में आए 11 मामले में 5 का हुआ निष्पादन दो मामले में जमीन मापी के लिए निर्देश...