बक्सर, सितम्बर 10 -- Buxar News: छठीहार राधे-कृष्ण की झांकी व नृत्य बना श्रद्धालुओं के आकर्षण जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया फोटो संख्या- 04, कैप्सन- गुरुवार को डुमरांव में श्रीकृष्ण शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। डुमरांव, संवाद सूत्र। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को छठीहार के अवसर पर नया भोजपुर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आस्था से सराबोर इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आकर्षक झांकियों, भक्ति गीतों और नृत्य ने पूरे माहौल को कृष्णमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण मंदिर, पेपर मिल थाना परिसर नया भोजपुर से हुई। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा में शामि...