बक्सर, जुलाई 3 -- Buxar News: बक्सर। श्रमजीवी एक्सप्रेस के विलंब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रमजीवी करीब ढाई घंटा विलंब से बक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं डुमरांव व बक्सर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे दूर-दराज से आये यात्रियों कहना था कि वह लोग इस गर्मी में समय से स्टेशन पर आ गए थे। लेकिन, ट्रेन के इंतजार में लंबे समय तक बैठना पड़ा। वहीं दैनिक यात्रियों का कहना है कि श्रमजीवी एक्सप्रेस पिछले कुछ दिनों से लगातार लेट-लतीफ चल रही है। इसके समय को दुरूस्त करने का प्रयास रेलवे प्रशासन की ओर से नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कई एक्सप्रेस ट्रेन लेट, यात्री परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...