बक्सर, जुलाई 7 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- जेल गये 2 जुलाई को प्रमाण-पत्र बनवाने की बात कहकर घर से निकला था फुटेज के आधार पर दो युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई थी बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में एक युवक की गला दबा हत्या कर फेंके गये शव की घटना के आरोपितों में दो ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों के सरेंडर करने के बाद सीजेएम के आदेश में जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस घटना की गहराई से छानबीन में जुटी हुई है।

घटनाक्रम का विवरण पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवपुरी मोहल्ला में पिछले चार जुलाई की सुबह युवक ओम पांडेय का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चौसी गांव निवासी ओम पांडेय के रूप में हुई थी। पांच जुलाई को मृतक युवक के पिता मृतक के पिता कमलेश पांडे...