Buxar News: शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को डायट में होंगे 16 शोध, विशेषज्ञों ने दी हरी झंडी
बक्सर, नवम्बर 7 -- Buxar News: युवा के लिए --- बैठक वैज्ञानिक पद्धति और विद्यालयी शिक्षा में उपयोगिता पर दिया जोर स्पष्टता व शोध पद्धति की उपयुक्तता पर विशेष ध्यान दिया गया डुमरांव, नगर प्रतिनिधि। स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिसर्च एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। हाइब्रिड मोड में हुई इस बैठक में विशेषज्ञों ने संस्थान के व्याख्याताओं की ओर से प्रस्तुत कुल 16 शोध प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की। इनमें छह सामान्य शोध और दस क्रियात्मक अनुसंधान के प्रस्ताव शामिल थे। समीक्षा के बाद सभी प्रस्तावों को आवश्यक सुझावों और संशोधनों के साथ अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई। शोधकर्ताओं ने अपने-अपने शोध विषय, अध्ययन की आवश्यकता, उद्देश्य, शोध पद्धति, नमूना चयन, शोध उपकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.