बक्सर, अक्टूबर 8 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर फोरलेन पर प्रतापसागर के समीप से एक शिक्षक का 1 लाख 5 हजार रुपये से भरा बैग लेकर उचक्का फरार हो गया। शिक्षक ने इस संबंध में नया भोजपुर पुलिस को लिखित सूचना दी है। लेकिन, अभीतक सुराग नहीं मिल पाया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी शिक्षक रामाशीष ठाकुर ब्रह्मपुर प्रखंड के महुआर मध्य विद्यालय में पदस्थापित है। शिक्षक ने पुलिस को बताया कि 6 अक्टूबर को ब्रह्मपुर बैक से 1 लाख पांच हजार रुपयों की निकासी की थी। इसके बाद बैग में रुपया रख बाइक के हैंडिल में लटका कर बक्सर जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापसागर के समीप शौच के लिए बाइक खड़ी की। तभी, मौका देख उचक्का रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...