बक्सर, अगस्त 7 -- Buxar News: शव पहुंचा बुआ के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने आरा गया था युवक शव पहुंचते ही पूरे गांव में मचा कोहराम, शोक में डूबे ग्रामीण ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के निमेज गांव निवासी हरेंद्र यादव के 26 वर्षीय पुत्र राजेश यादव की आरा में करंट लगने से हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घटनाक्रम शुक्रवार की सुबह जैसे ही मृत युवक का शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए। हर किसी की आंखें नम थीं और परिवार की करुण चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि राजेश यादव गुरुवार को आरा स्थित अपनी बुआ के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। परिवार के लोगों के साथ खुशियां बांटने गया राजेश रात में अचानक करंट की चपेट...