बक्सर, अक्टूबर 26 -- चौसा नगर पंचायत की बैठक में अहम निर्णय Buxar News: पेज तीन के लिए -- निर्णय गेट का निर्माण नगर पंचायत चौसा द्वारा कराया जाएगा डोर-टू-डोर कचरा उठाव को निविदा का प्रकाशन होगा चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद ने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर को सांसद सुधाकर सिंह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में वीरगति प्राप्त शहीद हवलदार सुनील सिंह यादव के नाम पर बनने वाले गेट का शिलान्यास किया जाएगा। इस गेट का निर्माण नगर पंचायत चौसा द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए योजना पारित कर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके अलावा बैठक में महापर्व छठ के...