बक्सर, अगस्त 14 -- Buxar News: बक्सर, हिप्र। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को स्थानीय नगर परिषद की ओर से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वंदे मातरम् की भावना से ओतप्रोत यात्रा का शुभारंभ नप कार्यालय से हुआ। ईओ कुमार ऋत्विक की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा में नगर परिषद के अधिकारी व कर्मियों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं समेत कई वार्ड पार्षद और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बताया कि तिरंगा यात्रा की नगर परिषद कार्यालय से पुलिस चौकी होते हुए रामरेखा घाट, पीपी रोड, ठठेरी बाजार, जमुना चौक व मेन रोड होते हुए वापस कार्यालय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई। यह भी पढ़ें- तिरंगे के रंग में रंगा सासाराम, दो हजार लोगों ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प इसके बाद प्रतिभागियों ने राष...