बक्सर, अक्टूबर 12 -- टमाटर की फसल नष्ट, किसान ने लगाई न्याय की गुहार Buxar News: छानबीन फसल नष्ट होने से किसान की पूंजी-श्रम दोनों खत्म परेशान किसान ने थाने को दिया है लिखित आवेदन डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नंदन गांव के बधार स्थित दस कठ्ठे में लगे टमाटर की फसल को शरारती तत्वों ने नष्ट कर दिया। सोमवार की सुबह जब किसान खेत घूमने गया तो फसल की हालत देखकर डबडबा गया। आसपास के किसान भी खेत पर पहुंचे और किसान को कानून की मदद लेने की सलाह दी। किसान ने डुमरांव थाना को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के नंदन गांव निवासी किसान अंजनी कुमार पांडेय ने नगदी फसल के रुप में टमाटर की खेती की थी। किसान ने अपनी दस कठ्ठे जमीन पर टमाटर का फसल लगाया था। किसान के जीवकोपार्जन का साधन कृषि है। किसान ने बताया कि इस उम्मीद से टमा...