बक्सर, जुलाई 21 -- Buxar News: बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के गौशाला के समीप से पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस को सूचना मिली थी कि गौशाला के समीप एक लिट्टी दुकान पर तीन युवक हंगामा कर रहे है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद तीनों युवकों को पकड़ लिया। तीनों युवक पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर एक युवक भागने में सफल रहा। जबकि दो युवकों को पुलिस अपने साथ थाना लेकर आयी। दोनों की पहचान सदर प्रखंड कार्यालय के समीप निवासी बंटी यादव प्रवीण कुमार के रूप में हुई। वहीं तीसरे युवक की पुलिस तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...