बक्सर, सितम्बर 9 -- Buxar News: पेज पांच के लिए ---- कार्रवाई कार्रवाई के बाद आरोपितों को थाने लाकर पूछताछ आरोपितों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार की सुबह खलवाइनार के समीप कार्रवाई करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी का कारण पुलिस को दोनों के शराब लेकर आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उनके पास से पांच लीटर देसी शराब बरामद की गई। शराब बरामद होते ही दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खलवाइनार गांव निवासी रामाशीष सिंह और कंजिया डेरा निवासी वीरेंद्र सिंह ...