बक्सर, जुलाई 9 -- Buxar News: नावानगर। बासुदेवा पुलिस ने भटौली गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कोर्ट भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति भटौली गांव निवासी प्रेम शंकर सिंह बताए जा रहे हैं। बासुदेवा पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दूरभाष पर सूचना दिया गया था, कि एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना पर तत्काल भटौली गांव पहुंच कर उसे हिरासत में लिया गया। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर में उसका मेडिकल जांच कराया गया। जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद उसे कोर्ट भेज दिया गया। ( नावानगर से अरुण सिंह )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...