बक्सर, जुलाई 7 -- Buxar News: नावानगर। बासुदेवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के अतिमी गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे रामबाबू पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी, कि उक्त व्यक्ति शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा है। सूचना पर तुरंत छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें चिकित्सक द्वारा अल्कोहल की पुष्टि की गई। गिरफ्तार आरोपी शराब के नशे में हंगामा करते हुए दूसरी बार गिरफ्तार हुआ है। जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। ( नावानगर से अरुण सिंह ) यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...