बक्सर, जुलाई 4 -- Buxar News: बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के जहाज घाट के समीप से पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। युवक की पहचान शहर के रामबाग निवासी बब्लू सिंह के पुत्र वीर सिंह (उम्र-21) के रूप में हुई। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। वह राहगीरों के साथ गाली-गलौज भी कर रहा है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। तत्काल उसका मेडिकल कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवक को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...