Buxar News: शराब के नशे में हंगामा करते दो लोग गिरफ्तार
बक्सर, जुलाई 26 -- Buxar News: नावानगर। सोनवर्षा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाली गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मंतोष कुमार ग्राम केसठ तथा सुखदेव प्रसाद बक्सर सिविल लाइन के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर नावानगर सीएचसी में मेडिकल जांच कराया। जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद दोनों को कोर्ट भेज दिया गया। ( नावानगर से अरुण सिंह ) यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: शराब सेवन के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजे गए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.