बक्सर, अक्टूबर 12 -- Buxar News: इटाढ़ी। थाना क्षेत्र में शराब के सेवन व तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर शराब के नशे में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उनवांस गांव से दीपक यादव, उपेंद्र यादव व अमित यादव, इंदौर गांव से जयशंकर सिंह व सुनील सिंह तथा करंजुआ डेरा से ददन कुमार व सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपितों की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में पकड़े गए कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। शराब के सेवन और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...