बक्सर, अगस्त 14 -- Buxar News: पेज तीन के लिए -- कार्रवाई आजमगढ़ से आरा लेकर जायी जा रही थी शराब की खेप टूटे चीनी मिट्टी के गमले में छिपाई गई थी शराब की पेटियां बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह पुल से शुक्रवार की दोपहर उत्पाद विभाग ने बोलेरो पिकअप से 79 पेटी शराब जब्त की गई। यह शराब हरियाणा निर्मित है। जो आजमगढ़ से आरा जा रहा था। इसे चीनी मिट्टी के टूटे गमले में छिपाकर ले जाया जा रहा था। शराब की बाजार मूल्य कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपए है। उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है।

वाहन की जांच इस संबंध में चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि पुल पर सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान यूपी नंबर की एक बोलेरो आई। जिस पर चीनी मिट्टी का टूटा हुआ गमला लदा हुआ था। देखने से यह सामान्य वाहन क...