बक्सर, अक्टूबर 17 -- Buxar News: डुमरांव। नया भोजपुर थाना की पुलिस ने शराब के सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में बड़का सिंहपुरा गांव के धर्मेंद्र यादव और अमित कुमार शामिल हैं। वहीं, नया भोजपुर के बबलू कुमार मिश्रा और रंजीत कुमार मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुराना भोजपुर गांव के रामजी चौधरी, कमलेश चौधरी, मिथुन चौधरी और अजय कुमार चौधरी व चिलहरी गांव के चंदन खरवार को भी शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...