बक्सर, अक्टूबर 14 -- चौसा में रामलीला मंच का ताला खुला Buxar News: मंगलवार को रामलीला मंच पर तालाबंदी के बाद लोगों में बढ़ गया था आक्रोश, नहीं हुई रामलीला अनुमंडल प्रशासन व ईओ के साथ बातचीत सफल होने के बाद मामले का हुआ पटाक्षेप, रामलीला शुरू करने पर बनी सहमति रामलीला मंच का ताला खुलने के बाद लोगों ने खुशी जताकर किया जय श्रीराम का जयघोष चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के चौसा बाजार में स्थित रामलीला मंच पर विगत 7 अक्टूबर से शुरू रामलीला मंच के दरवाजे पर मंगलवार को दोपहर में ताला बंद करने के बाद शुरू हुआ विवाद बुधवार को समाप्त हो गया। इसके बाद रामलीला मंच का ताला खुल गया। इस दौरान लोगों ने खुशी जताते हुए जय श्रीराम का जयघोष किया। गौरतलब है कि इससे पूर्व मंगलवार को निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत की ईओ रानी कुमारी ने साक्षरता भवन पर ताला...