बक्सर, अगस्त 23 -- Buxar News: पेज-युवा के लिए विभाग स्तरीय गणित-विज्ञान मेला का द्वितीय दिवस का समापन फोटो:-04, कैप्सन :- रविवार को कार्यक्रम में भाग लेते एमएलसी जीवन कुमार बक्सर, हमारे संवाददाता। सदर प्रखंड के अहिरौली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गणित विज्ञान मेला का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन शिशु शिक्षा प्रबंध समिति एवं भारती शिक्षा समिति की देखरेख में हो रहा है। द्वितीय दिवस के आयोजन का शुभारंभ एमएलसी जीवन कुमार (गया शिक्षक स्नातक) ने किया। इस अवसर पर विज्ञान प्रयोग एवं प्रदर्श, गणित प्रयोग, कम्प्यूटर प्रदर्शन, पत्र वाचन, मूर्तिकला, कथा कथन, अंशुवाचन, रंग मंचीय कार्यक्रम हुआ।

प्रेरणा के संदेश इस अवसर पर एमएलसी जीवन कुमार ने प्रेरित करते हुए कहा कि विनम्रता, अनुशासन, कर्म के प्रति निष्ठा, आत्म जागृति और आत्म विश्वास से सफलता प्राप्त...