Buxar News: विधायक ने क्षेत्र की लोगों की समस्या सुन किया समाधान
बक्सर, जुलाई 13 -- Buxar News: पेज पांच के लिए ---- जन चौपाल शिकायत के दौरान ही संबंधित अधिकारी से बात किया कई जमीन विवाद की शिकायत लेकर भी लोग पहुंचे हुए फोटो संख्या- 03, कैप्सन- सोमवार को डुमरांव में जनचौपाल कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते विधायक राहुल सिंह। डुमरांव, निज संवाददाता। स्थानीय विधायक राहुल सिंह ने जदयू पार्टी कार्यालय में सोमवार को जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। अपनी शिकायत लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। विधायक ने बारी-बारी से सभी की बातों को सुना। कुछ शिकायतों पर उन्होंने तत्काल अधिकारी से बात कर उसका समाधान भी किया। अधिकांश लोगों की तत्काल समस्या का समाधान निकलने पर वे काफी खुश थे। जन संवाद के दौरान नाली, गली, सड़क, आवास योजना जैसे अधिक मुद्दे छाए रहे। कई जमीन विवाद की शिकायत लेकर भी लोग पहुंचे हुए थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.