बक्सर, जुलाई 12 -- Buxar News: नावानगर, एक संवाददाता।केसठ प्रखंड के बस पड़ाव स्थित मनरेगा भवन परिसर में रविवार को विद्यालय सौंदर्यीकरण अभियान समिति के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमुखिया अमितेश कुमार गुप्ता ने की। बैठक में प्लस टू हाई स्कूल केसठ के समग्र विकास एवं शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डुमरांव विधायक को दस सूत्री मांगपत्र सौंपने पर सहमति बनी। बैठक में विद्यालय में पूर्व से कार्यरत नाइट गार्ड की पुनः बहाल कराने, विद्यालय विकास मद की राशि का सोशल ऑडिट कराने, शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी लाने, बंद पड़े शौचालयों को चालू कराने ,सार्वजनिक पुस्तकालय को खोलने सहित विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं में सुधार ह...