बक्सर, सितम्बर 5 -- Buxar News: चौसा। शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। स्थानीय नगर पंचायत के यादव मोड़ के पास स्थित विक्रमादित्य गीता मिश्र इंटर कॉलेज में अध्यक्ष गीता प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने शिक्षक को डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर प्राचार्य अरुण कुमार मिश्र, शारदा देवी, कविद्र पाठक, अंजली, निक्की और जितेंद्र कुमार उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शिक्षकों का हुआ सम्मान यह भी पढ़ें- Gangapar News: तथ्य के साथ बच्चों को सोचने के लिए जो प्रेरित करे वही शिक्षक यह भी पढ़ें- Buxar News: ...