बक्सर, सितम्बर 28 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई को लेकर डुमरांव पुलिस ने रविवार की देर शाम सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नया थाना के समीप वाहनों को रोककर कागजात समेत अन्य जरूरी मानकों की जांच की। अचानक शुरू हुए जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने अभियान के दौरान कुल पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकलत...