बक्सर, अगस्त 28 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित स्थानीय चौक के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में दो शराबियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए शराबियों की पहचान रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना निवासी भूपेंद्र सिंह व कमलेश कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि पुलिस इलाके में वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी नशे की हालत में पकड़े गए। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...