बक्सर, अगस्त 5 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- बोलीं डीएम प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा व वंदे मातरम् विषयक प्रदर्शनी हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बक्सर, हमारे संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान व स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने का प्रयास जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। इसे लेकर डीएम साहिला ने mercredi को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें, हर घर तक पहुंचे तिरंगा: डीएमअभियान का उद्देश्य डीएम ने कहा कि इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन वंदे मातरम् के 150 वर्ष की थीम पर किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के घर, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति, राष्ट्रगौ...