Buxar News: लोक कल्याण के लिए 35 सालों से अखंड हरिकीर्तन जारी
बक्सर, अगस्त 13 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के दुर्गा मोड़ के पास स्थित ब्रह्म स्थान पर गुरुवार से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। समाजसेवी पिंटू उपाध्याय के द्वारा आयोजित इस अखंड हरिकीर्तन में चौसा के लाल बचन व्यास, यूपी के कमलेश व्यास और राजपुर के शशि चौबे ने ठोलक, झाल, मंझिरे और हरमुनियम की धून पर ऐसा समां बांधा कि इस गूंज दूर-दूर तक अध्यात्मिक माहौल नजर आया। पिंटू उपाध्याय ने बताया कि लोक कल्याण और इलाके की सुख-समृद्धि के लिए पिछले 35 सालों से यहां हर साल अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर पिंटू बाबा के अलावा धर्मवीर पहलवान, प्रितम कुमार, आयुष बाबा, शिवानन्द साह, मेराज, अप्पू उपाध्याय, आकाश तिवारी और अमित कुमार सहित कई लोगों ने अखंड हरिकीर्तन में हिस्सा लिया। (चौसा से सुधीर सिन्हा)
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.