बक्सर, सितम्बर 8 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- बक्सर। डुमरांव अनुमंडल के नया भोजपुर सब्जी बाजार के पास व राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई दिनों से एक विक्षिप्त महिला 4 माह के शिशु को गोद में लिये घुम रही थी। इसके साथ भिक्षाटन करते हुए अपना पेट पाल रही थी। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों ने रेस्क्यू किया। उसे डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से सही इलाज के लिये बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान स्थिति यह है कि बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ की देखरेख रखा गया है, जहां वह स्वस्थ्य है। वहीं महिला के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...