बक्सर, अक्टूबर 16 -- रुक्मिणी विवाह और सच्ची भक्ति का संदेश Buxar News: पेज चार के लिए -- ज्ञान यज्ञ ईश्वर की सच्ची भक्ति में विश्वास, समर्पण व दृढ़ता होती है आज के जीवन में भी रिश्तों की मजबूती का आधार प्रेम है चौसा, एक संवाददाता। प्रखंड के बनारपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठें दिन कथा व्यास आचार्य रणधीर ओझा ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में रुक्मिणी विवाह, भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका लीला व भक्ति एवं प्रेम के आध्यात्मिक स्वरूप का वर्णन किया। विशेष रूप से रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा वाचक ने कहा कि रुक्मिणी भगवान श्रीकृष्ण को अपना आराध्य मान चुकी थीं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण को अडिग रखा। रुक्मिणी ने भग...