बक्सर, जुलाई 3 -- Buxar News: पेज तीन के लिए -- नावानगर, एक संवाददाता। वैना पंचायत सचिव द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदक से 2 सौ रुपया मांगे जाने का वीडियो वायरल होने पर प्रखंड प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। वायरल वीडियो की जांच के बाद बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने पंचायत सचिव दिनेश मेहता से स्पष्टीकरण की मांग की है। कहा गया है कि पूछताछ में आपके द्वारा वायरल वीडियो के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। साथ ही आपके द्वारा किए गए इस कृत से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय की छवि धूमिल हुई है। इसे लेकर पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर आप स्पष्टीकरण दें कि क्यों नहीं आपके खिलाफ अनुशासनिक करवाई के लिए डीएम को अवगत कराया जाये। इधर प्रखंड प्रमुख अंकित कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव का यह कृत काफी निंदनीय है, करवाई के लिए बीडीओ से कहा गया...