बक्सर, जुलाई 14 -- Buxar News: डुमरांव। आशा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग मदों में मिलने वाली राशि में कटौती होने से उनमें आक्रोश बढ़ रहा है। डुमरांव पीएचसी में आयोजित बैठक में पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी प्रभारी डा. आरबी प्रसाद से मिल अपने समस्याओं को रखा। प्रभारी ने बीसीएम से मिल अपनी शिकायत दर्ज कराने की बात कही। बीसीएम चंचल कुमार से जब उन्होंने इस संबंध में बात की तो उन्होंने समझाया कि जिस पोर्टल से आपके खाते में पैसा जाता है, उसमें जो पैसा भेजा गया है, कटे पैसे फिर आपके खाते में आ जाएंगे। इधर आशा कार्यकर्ताओं कहना था कि प्रोत्साहन के रूप में साड़ी, सीम और मीटिंग में आने के लिये मामूली राशि मिलती थी, उसमें भी कटौती कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...