बक्सर, अक्टूबर 17 -- रामलीला में कैकयी कोप भवन प्रसंग का मंचन Buxar News: आनंद उठाया बहकावे में आकर महारानी कैकयी के मन में संदेह पैदा होता है पूर्व में वादा किए गये दो वचनों को पूरा करने की मांग करती है चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय बाजार में आयोजित किए जा रहे रामलीला में कैकयी कोप भवन प्रसंग का सुंदर और मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। श्रीरामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में स्थानीय कलाकारों ने शुक्रवार की रात कैकयी कोप भवन प्रसंग दिखाया गया कि अयोध्या नरेश अपने श्रीराम को अयोध्या का राजसिंहासन सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी जानकारी महारानी कैकयी की दासी मंथरा को पता चलता है तो वह कैकयी के पास उनका कान भरना शुरू करती है। दासी मंथरा के बहकावे में आकर महारानी कैकयी के मन में संदेह पैदा होता है कि श्रीराम को राजगद्दी मिलने के बाद उनक...