बक्सर, अक्टूबर 15 -- बक्सर में रामलीला और कृष्णलीला का मंचन Buxar News: पेज चार के लिए ---- मनमोहक अलग-अलग राज्यों से कई महाराजा व राजकुमार आते हैं श्रीराम अपने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर आगे बढ़ते हैं फोटो संख्या- 08, कैप्सन- चौसा बाजार मे आयोजित रामलीला में बीती रात धनुष यज्ञ का मंचन करते कलाकार। चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के चौसा बाजार में स्थित रामलीला मंच पर आयोजित की जा रही रामलीला में बीती रात धनुष यज्ञ का खूबसूरत और मनमोहक मंचन किया गया। स्थानीय श्रीरामलीला कमेटी द्वारा 1925 से आयोजित की जा रही इस रामलीला के 102 वें संस्करण में स्थानीय कलाकारों ने धनुष यज्ञ प्रसंग में अपनी अदाकारी से ऐसा समां बांधा कि लोग देर रात तालियों की गड़गड़ाहट के बीच इसका खूब आनंद लिया। इस प्रसंग में दिखाया गया कि मिथिला नरेश राजा जनक अपनी प...