बक्सर, जुलाई 3 -- Buxar News: बक्सर। शहर के रामरेखा घाट से बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने बाइक चोरी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को दिए आवेदन में रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित भुवावल गांव निवासी लाल बाबू साह ने कहा है कि वह मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए रामरेखा घाट आए थे। अपनी बाइक को विवाह मंडप के समीप खड़ा कर दिया था। करीब एक घंटे बाद जब वापस लौटे। तब उनकी बाइक विवाह मंडप के समीप से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी। अंत में पीड़ित ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कचहरी के पास से बाइक की चोरी वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक की खोजबीन में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...