बक्सर, अगस्त 13 -- Buxar News: बक्सर। शहर के चरित्रवन स्थित बिजली कंपनी कार्यालय में गुरुवार को अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार ने विभागीय कार्यों की समीक्षा और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की है। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करना, बिजली आपूर्ति और इससे संबंधित कार्यों की गुणवत्ता में सुधार करना और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। बिजली कंपनी के संदर्भ में, बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर राजस्व वसूली तेज करने और बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया। मौके पर कार्यपालक अभियंता सूर्यप्रकाश सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...