बक्सर, अक्टूबर 13 -- Buxar News: परेशानी सरकार की बासगीत पर्चा वितरण अभियान हुआ प्रभावित जमाबंदी अदितिकरण व नामांतरण उत्तराधिकार पड़ा असर बक्सर/नावानगर, एक संवाददाता। राज्यव्यापी आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो गया है। साथ ही सरकार की बहुत सारी महत्वपूर्ण योजनाओं व अभियान पर इसका सीधा असर पड़ा है। कर्मचारियों के हड़ताल से आम लोगों की परेशानियां भी काफी बढ़ गई है। कार्यों के निष्पादन के लिए बक्सर सदर, डुमरांव, नावानगर व केसठ अंचल कार्यालय पहुंच रहे रैयतों व आम लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है। जिससे उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्रामीण जरूरी काम पूरा होने की उम्मीद लेकर कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण...