बक्सर, अक्टूबर 12 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- बक्सर, हमारे संवाददाता। बीती रात नगर थाना क्षेत्र स्थित आईटीआई मैदान के समीप सैनिक कॉलोनी के एक घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने नगद दस हजार सहित करीब दो लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस को दिए गये आवेदन में रोहतास जिले के थुमहा गांव निवासी गृहस्वामी ने वीरेंद्र कुमार ने कहा है वर्तमान में शहर के आईटीआई मैदान के समीप सैनिक कॉलोनी में किराये के मकान में रहते है। यहां राजमिस्त्री का काम करता है। सुबह के समय साइट पर गया था, दोपहर के समय जब लौटा। तब, उसकी पत्नी बाजार जाने की बात कहने लगी। बाजार जाने के लिए बैग खोला तो देखा गया कि ताला टूटा हुआ है। चेक करने पर पता चला कि बैग के अंदर रखा दस हजार नगद गायब है। साथ ही इसमें रखा सोने की झुमका (कीमत करीब 65 हजार), चार भर का म...