बक्सर, अक्टूबर 8 -- Buxar News: बक्सर। राजपुर थाना क्षेत्र के सौरी गांव से छापेमारी कर पुलिस ने 97 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस को सूचना मिली कि सौरी गांव निवासी नौशाद अंसारी अपने घर से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। लेकिन, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर भाग निकला। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 97 लीटर देसी शराब बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौशाद अंसारी पूर्व में भी शराब बेचने के मामले में जेल जा चुका है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...