बक्सर, जुलाई 12 -- Buxar News: पेज-युवा के लिए नामांकन के बाद शुरू होगी छह विषयों की पढ़ाई, छात्रों में खुशी नावानगर, एक संवाददाता। केसठ प्रखंड के राजकीय डिग्री कॉलेज का संचालन फिलहाल प्लस टू उच्च विद्यालय रघुनाथपुर परिसर में किया जा रहा है।

कॉलेज में नामांकन की स्थिति डिग्री कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। पहली सूची के तहत चयनित 83 छात्र-छात्राओं में से अंतिम तिथि तक 72 छात्रों का दाखिला हो चुका है। विभाग ने कॉलेज में कुल 288 सीटें निर्धारित की हैं, जिन पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

शिक्षा से संबंधित सुविधाएं सरकार के निर्देश के आलोक में कॉलेज में छह विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी, जिससे प्रखंड एवं आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर ...