बक्सर, जुलाई 12 -- Buxar News: पेज-04 के लिए फोटो संख्या :-12 कैप्सन :- रघुनाथपुर स्टेशन के नलका पर फैली गंदगी ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहा है। लेकिन रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्टेशन के पेयजल स्थल के आसपास गंदगी का अंबार लगा है, जिससे यात्रियों को दूषित वातावरण में पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Saharsa News: अमृत भारत स्टेशन योजना के कई काम शुरू नहींसुविधाओं की स्थिति वहीं प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 के शौचालय भी जर्जर और गंदगी से पटे हुए हैं। हल्की बारिश के बाद प्लेटफॉर्म पर जलजमाव हो जाता है, जिससे यात्रियों के फिसलने का खतरा बना रहता है। प्लेटफॉर्म की ढलाई में कई स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं और उ...