बक्सर, जुलाई 26 -- Buxar News: पेज-05 के लिए ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। अखिल भारतीय रेलयात्री कल्याण परिषद की रघुनाथपुर शाखा की बैठक रविवार को समिति कार्यालय में हुई। अध्यक्षता राजगृह साह ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से शाखा का पुनर्गठन करते हुए 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अपने अधिकार के लिए पटेल समाज करे संघर्ष-दिलीपनई कार्यकारिणी का गठन साथ ही रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन की समस्याओं और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर 16 अगस्त को निर्णायक बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ. चंद्रशेखर पाठक को शाखा अध्यक्ष चुना गया। संरक्षक मंडल में सीताराम ठाकुर, तारकेश्वर पाठक, प्रभुनाथ पाल, सूर्यनाथ सिंह यादव व जलील मोहम्मद उर्फ नेताजी को शामिल किया गया।बैठक में लिए गए निर्णय प्रभू मिश्रा, निर्मल केशरी, ...