बक्सर, अगस्त 19 -- Buxar News: पेज-03 के लिए बीडीसी सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जताया विरोध सदस्यों ने प्रमुख के साठगाठ से योजनाओं में हेराफेरी करने का आरोप लगाया फोटो :-12, कैप्सन :- बुधवार को प्रखंड कार्यालय के बाहर विरोध दर्ज करते पंचायत समिति सदस्य डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। पंचायत समिति की योजनाओं को सूचीबद्ध करने में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए पंचायत समिति सदस्यों ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय पर विरोध जताया।

विरोध के कारण पंचायत समिति सदस्यों ने इस संबंध में बीडीओ को लिखित आवेदन देकर निधि पर रोक लगाने की मांग की है। पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि पिछले 5 अगस्त को पंचायत समिति की बैठक आहूत की गई थी। जिसमें सभी पंचायत समिति सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाई थी । नियमानुसार बैठक में उठाए गए सभी मुद्दे क...