बक्सर, अक्टूबर 24 -- Buxar News: जिले के बावनबांध गांव का मूल निवासी है युवा संसद का विजेता नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में विजेता पवन ने हासिल की उपलब्धि फोटो संख्या- बक्सर, निज प्रतिनिधि। जिले के बावनबांध गांव निवासी पवन उपाध्याय ने राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित 18वीं युवा संसद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका के लिए प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पवन की यह दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा में अध्ययन के दौरान उसने प्रधानमंत्री की भूमिका में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। युवा संसद में अलग-अलग भूमिकाओं में दो बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर उसने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उसकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल ह...