बक्सर, जुलाई 4 -- Buxar News: कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच गांव स्थित यज्ञ स्थल से अज्ञात चोरों ने एक युवती की बाइक चोरी कर ली है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए आवेदन में चौकियां गांव निवासी सीता कुमारी ने बताया कि वह पिछले माह 25 जून को बड़का ढकाईच गांव में आयोजित यज्ञ देखने गई थी। वहां वह अपनी टीवीएस बाइक यज्ञ स्थल के पास खड़ी कर यज्ञ देखने लगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह वापस लौटी तो देखा कि बाइक नियत स्थान से गायब है। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कहीं सुराग नहीं मिला। बहरहाल, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...