बक्सर, नवम्बर 6 -- Buxar News: फोटो संख्या-17 कैप्सन- शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते विधायक अनंत सिंह। बक्सर, हमारे संवाददाता। मोकामा के विधायक अनंत सिंह शुक्रवार को बक्सर को पहुंचे। यहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। दलसागर टोल प्लाजा से लेकर बक्सर गोलंबर तक उनके काफिले के साथ समर्थकों की काफी भीड़ जुटी रही। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। गोलंबर पहुंचने पर समर्थकों ने जेसीबी के जरिए उन पर फूलों की बारिश की। इसके बाद वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचकर उन्होंने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनका काफिला चरित्रवन स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम पहुंचा। यह भी पढ़ें- Ara News: आरा : जेसीबी से फूलों की बारिश कर मोकामा विधायक अनंत सिंह का शाहपुर में स्वागत जहां समर्थकों ने चां...