बक्सर, जुलाई 10 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। आरोपी पुराना भोजपुर का रहने वाला मुकेश यादव बताया जाता है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला पूर्व में दर्ज था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चिलहरी गांव में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के बाद कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...